पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिले में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से श्री दिनेश पिता श्री धुलसिंह वसुनिया, निवासी ग्राम ढाकनीतलाई, पोस्ट समोई, तहसील राणापुर; श्री अनिल श्री धुलसिंह वसुनिया, निवासी ग्राम ढाकनीतलाई, पोस्ट समोई, तहसील राणापुर; श्री कमलेश पिता श्री नगरिया सिंगाड, निवासी ग्राम झाझरवा, पोस्ट खेड़ा अंधारवड़, तहसील राणापुर; श्री रामू पिता श्री सामजी हटीला, निवासी ग्राम समोई तथा श्री धर्मेश सोलंकी, निवासी ग्राम समोई, तहसील राणापुर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

खास बातें

  • सभी अभ्यर्थी ग्राम पंचायत पलासडोर, पोस्ट काकनवानी, तहसील थांदला, जिला झाबुआ के निवासी हैं।
  • निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 16 सितम्बर 2026 को की जाएगी।
  • वहीं अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 निर्धारित है।

सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत पलासडोर से श्री सनु पिता मगन डामोर, श्री चैनसिंह पिता श्री गलाल डामोर, श्री मोमसिंह पिता श्री रुमाल डामोर, श्रीमती मली पति श्री चैनसिंह डामोर, श्रीमती कला पति श्री रामसिंह डामोर, श्री रामसिंह पिता मगजी डामोर, श्री मसुल पिता श्री पारसिंह डामोर तथा श्रीमती कला पति श्री मसुल डामोर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी ग्राम पंचायत पलासडोर, पोस्ट काकनवानी, तहसील थांदला, जिला झाबुआ के निवासी हैं।

इसी प्रकार पंच पद के लिए ग्राम पंचायत रंभापुर के वार्ड क्रमांक-17 से श्रीमती शिवानी पति श्री धर्मेन्द्र बरमंडलिया, निवासी रंभापुर, बोरा टोडी बरमंडलिया मोहल्ला, तहसील मेघनगर; ग्राम पंचायत दौलतपुरा के वार्ड क्रमांक-10 से श्री दोलसिंह पिता धीरजी मुणीया, निवासी तड़वी फलिया, दौलतपुरा, तहसील थांदला तथा ग्राम पंचायत परवाड़ा के वार्ड क्रमांक-20 से वेशिया पिता बददा माल, निवासी भेरूपाड़ा फलिया, ग्राम परवाड़ा, तहसील थांदला द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 16 सितम्बर 2026 को की जाएगी। वहीं अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 निर्धारित है।