शासन की स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले में ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम मिंडल, करड़ावद कला (बड़ी) निवासी श्री जरू पिता तोलिया को स्वामित्व योजना अंतर्गत निःशुल्क पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के स्वामित्व को कानूनी मान्यता प्रदान की जा रही है, जिससे हितग्राहियों को उनकी संपत्ति का वैधानिक दस्तावेज प्राप्त हो रहा है।
निःशुल्क रजिस्ट्री प्राप्त होने पर हितग्राही श्री जरू के पुत्र श्री दीवान सोलंकी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शासन की इस पहल को ग्रामीण परिवारों के लिए लाभकारी बताया।
जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क पंजीयन का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।




