श्रम पदाधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि श्रम प्रहरी, श्रम विभाग की एक पहल है जिसके तहत कोई भी जागरूक नागरिक अपने आसपास के अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों या निर्माण कार्यों की सूचना श्रम विभाग के पोर्टल अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकता है।
इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। श्रम प्रहरी कोई सरकारी पद नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। जिसके माध्यम से हर नागरिक, श्रमिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं श्रम कानूनों के पालन करवाने में मददगार बन सकता है।
यदि आप अपने आसपास किसी ऐसे कारखाने या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को देखते हैं। जो पंजीकृत नहीं है, तो आप श्रम प्रहरी के रूप में इसकी सूचना श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर https://factory.mponline.gov.in/Portal/Services/FactoryReg/UnregisteredFactory/ReportUnregisteredFactory.aspx अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर कॉल करके दे सकते हैं।
