सहायक कृषि यंत्री जिला रतलाम ने बताया कि कृषकों के लिए गेहूं की हार्वेस्टर से कटाई के दौरान बचने वाले फसल अवशेषों को छोटे टुकड़ों में काटकर उसे उपयोगी रूप में परिवर्तित कर उचित नरवाई प्रबंधन करने हेतु स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम ( SMS) जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन विभाग के पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

SMS, कम्बाइन हार्वेस्टर में लगने वाली एक इकाई है जो की फसल थ्रेशिंग के समय फसल अवशेष से बारीक भूसा बनाने का कार्य करता है। आवेदक सहायक कृषि यंत्री, रतलाम के नाम से 3500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बैंक से बनवा कर 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कंप्युटराइज़्ड़ लॉटरी 30 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।

सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेर से ज्यादा भूमि दर्ज हो वह यंत्र की कीमत के 40% अनुदान तथा सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेर से कम भूमि, सभी महिला कृषक खातेदार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषक खातेदार यंत्र की कीमत के 50% अनुदान के पात्र है। ऐसे कृषक जिनके पास सामान्य हार्वेस्टर है वे SMS यंत्र को अनुदान पर लेने हेतु पात्र है।

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम ( SMS) कृषि यंत्र के लिए धरोहर राशि 3500 रुपये निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते है। अथवा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, रतलाम से संपर्क कर सकते है।