श्रमिकों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा श्रम प्रहरी पहल संचालित की जा रही है। इस पहल के तहत जागरूक नागरिक अपने आसपास संचालित अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी श्रम विभाग को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर दे सकते हैं। श्रम विभाग द्वारा नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक निर्धारित वेबसाइट
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्रम निरीक्षक श्री अलोक शर्मा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि श्रमिकों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा श्रम कानूनों के प्रभावी पालन में सहयोग करते हुए अपने आसपास संचालित अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

