नगर परिषद बड़ागांव धसान निवासी श्री शंकर विश्वकर्मा के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना। श्री शंकर विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया। श्री शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लोन लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया गया है, जिससे मेरा व्यापार ठीक चल रहा है। इसके लिये मैं अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।
सफलता की कहानी



