मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं के 65 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर सुश्री परवीन हुड्डा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और लड़ने के जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है।
श्री सुजीत को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर श्री सुजीत को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री सुजीत के साहस, दृढ़ संकल्प और लड़ने के जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है।
श्री अंकुश को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 80 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में शानदार जीत के साथ गोल्ड मेडल जीतने पर अंकुश को बधाई दी है।



