पंचायत उपनिर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत राणापुर वार्ड क्रमांक 06 के लिए 03 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न मतगणना हुई। सारणीकरण की प्रक्रिया के उपरांत 05 अक्टूबर को प्रत्याशी श्री कमलेश सिंगाड़ को निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने निर्वाचित प्रत्याशी श्री कमलेश सिंगाड़ को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रेक्षक श्री शेखर वर्मा उपस्थित रहे।



