न र्मदापुरम जिले में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों में कृमि संक्रमण की रोकथाम कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला मजबूत करना है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोरों, तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से लक्षित लाभार्थियों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान सम्पूर्ण नर्मदापुरम जिले में लगभग 454920 लाभार्थीयों को 6 अक्टूबर को कृमिनाशक दवा दी जाएगी, छूट गए लाभार्थीयों के लिए 9 अक्टूबर 2026 को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने पात्र बच्चों को निर्धारित दिवस पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं।
कृमि संक्रमण बच्चों में पेट दर्द, भूख में कमी, कमजोरी, एनीमिया तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। नियमित कृमिनाशक दवा के सेवन, स्वच्छता एवं हाथ धोने की आदतों से कृमि संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि “ स्वस्थ परिवार–सशक्त मध्यप्रदेश ” के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और पात्र बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा अवश्य दिला एं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित सुपरवाइजरों सीएचओ को इस अभियान हेतु मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जा है।