महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के निर्देशन एवं सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के मार्गदर्शन में आज 30 सितंबर को जावरा शहर में अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखाना एवं उनमें अनुशासन के साथ-साथ आत्मविश्वास को बढ़ाना है। ताकि बालिकाएं किसी भी परिस्थिति का सामना मजबूती से कर सकें। यह प्रशिक्षण 30 दिवसीय होगा। जिसमें की महिला प्रशिक्षक के द्वारा बालिकाओं को प्रति दिवस प्रशिक्षित किया जाएगा एवं इसके पश्चात बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा उन्हे सम्मानित भी किया जाएगा।

