खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा रतलाम शहर में नमूना कार्यवाई की गई। इस दौरान देवनारायण डेरी से राजबाग घी एवं दूध का नमूना, गेलड़ा नमकीन भंडार घास बाजार से रतलामी नमकीन एवं ड्राई फ्रूट्स कतली के नमूने, वेज बिरयानी ब्लिस पावरहाउस रोड से बिरयानी का नमूना, सांवरिया मावा भट्टी से मावा के 2 नमूने, सवारिया दूध डेरी से दूध का नमूना एवं दूध पिकअप मालिक मुकेश कुमार जादव से दूध के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति मंडोरिया की टीम द्वारा मंगलवार को रावटी क्षेत्र में स्थित प्रहलाद राठौर से मावा पेड़ा, राठौर नमकीन एवं मिष्ठान से मावा बर्फी एवं सेव, माँ आशापुरा रेस्टोरेंट से मावा लड्डू एवं सोन पपड़ी के नमूने लिए गए।
लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।



