मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्वालियर जिले के कुलैथ से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत 7000 से अधिक श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया है।
इस अवसर पर रतलाम जिले के कुल 120 श्रमिक परिवारों को 2 करोड़ 71 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया है। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन NIC कक्ष में किया गया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र रावत, श्रम विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं सम्बल योजना के हितग्राहीयो ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन देखा और सुना।

