जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा तथा स्टॉक भण्डारण अवधि में संशोधन किया गया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार चीनी का कोई भी डीलर चीनी की स्टॉक प्राप्ति की तारीख से 15 दिन से अनाधिक अवधि के लिए स्टॉक का भंडारण नहीं कर सकेगा। इसके अतिरिक्त चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 1000 क्विंटल निर्धारित की गई है। संशोधन दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावशील होगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि संशोधित प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए सभी संबंधित डीलरों को निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले के संबंधित शक्कर व्यापारी, थोक विक्रेता, रिटेलर, बिग चेन रिटेलर, प्रोसेसर्स को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।