मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के मान से जिले में प्रचलित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 प्रक्रिया के दौरान चुनावी सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा पात्र नागरिकों विशेष रूप से दिव्यांगजनों, प्रवासियों एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्तर भारत निर्वाचन कार्यालय रतलाम पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।

नागरिक हेल्पडेस्क दूरभाष क्रमांक 07412-270487 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करवाने अर्थात जुड़वाने, नाम निरसन करवाने (कटवाने) एवं संशोधन करवाने में सहायता प्राप्त कर सकतें है।