मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गत दिवस जिले के 113 यात्रियों का चयन श्रवणबेलगोला की तीर्थयात्रा के लिए किया गया था। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दो बसों के माध्यम से चयनित यात्री खजुराहो रेल्वे स्टेशन रवाना हुए। इसके उपरांत विशेष ट्रेन के जरिए शेष यात्रा और धार्मिक स्थल का भ्रमण कर 29 अक्टूबर को यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर गुनौर विधायक डॉ. राजेश प्रसाद वर्मा ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झण्डी दिखाई। इसके पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने फूलमाला पहनाकर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया एवं सफल यात्रा की मंगलकामनाएं भी दीं। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को समय-समय पर विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। प्रशासन द्वारा इस यात्रा के लिए भी यात्रियों की सुविधा व सहायता के लिए अनुरक्षक रवाना किए गए हैं। कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव भी उपस्थित रहे।
वाणिज्यिक कर

